‘राम-रहीम’ की हत्या की सुपारी देने के मामले में धनबाद कोर्ट में पेश हुए सांसद ढुलू महतो, खुद को बताया बेकसूर

1624 Shares

कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की कथित रूप से हत्या की सुपारी देने एवं षड्यंत्र रच कर फायरिंग करवाने के मामले की सुनवाई शनिवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत में हुई।

सुनवाई के दाैरान अदालत में भाजपा नेता धनबाद के सांसद ढुलू महतो महतो और उनके सहयोगी दिनेश रवानी, सुनील राय व विक्की डोम भी कोर्ट में पेश हुए। सांसद और अन्य का सफाई बयान दर्ज किया गया। सभी ने कोर्ट को दिए अपने बयान में खुद को निर्दोष बताया।

अक्टूबर 2022 को राम-रहीम पर हुआ था हमला

प्राथमिकी रामेश्वर तूरी के शिकायत पर 12 अक्टूबर 2022 को केंदुआडीह थाने में तत्कालीन विधायक (अब सांसद) ढुल्लू महतो, दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम के विरुद्ध केंदुआ दी थाना कांड संख्या 132 / 22 दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी के मुताबिक 12 अक्टूबर 2022 के दोपहर 12:00 बजे रामेश्वर तूरी गडेरिया नदी से नहाकर आ रहा था कि सरकारी स्कूल के समीप 10 से 12 लोग बैठे थे।

एक दूसरे से बात कर रहे थे कि ढुल्लू महतो ने राम-रहीम को मारने की सुपारी 5 लाख मे दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम को दी थी। आरोप है कि उपरोक्त के द्वारा रामेश्वर के भतीजे के ऊपर गोली चलाई गई थी जिसमें वह जख्मी हो गया था।

सांसद और राम-रहीम के बीच राजनीतिक अदावत

कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की जोड़ी कतरास क्षेत्र में मशहूर है। दोनों झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के समर्थक हैं। ढुलू महतो और जलेश्वर महतो राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *