India vs Thailand Women Hockey: भारतीय महिला टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, थाईलैंड के खिलाफ 4-0 की शानदार बढ़त

1646 Shares

भोपाल में खेले जा रहे महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए 4-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के इस प्रदर्शन से घरेलू दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरी है। इससे पहले भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 4-1 से हराया था। वहीं दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी।

दूसरी तरफ थाईलैंड की टीम के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण है। उसे अपने शुरुआती दोनों मैचों में चीन और जापान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

भोपाल के बर्खेड़ा नाथू स्थित हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम का लक्ष्य अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान मजबूत करना है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

अब सभी की नजरें इस मुकाबले के अंतिम नतीजे पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *