मोहाली में सबसे पहले बने VR मॉल में लगी आग, लंबे समय से पड़ा बंद, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

1541 Shares

चंडीगढ़-खरड़ रोड पर सेक्टर-118 में मोहाली में बने सबसे पहले वीआर माॅल में शनिवार को आग लग गई। यह मोहाली का सबसे पहला मॉल है और अप्रैल 2026 में आए भूकंप के बाद संरचनात्मक सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। माॅल के भीतर आग लगने की वजह और वहां मौजूद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *