छोई गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या गांव के तीन युवकों ने की थी। पुरानी रंजिश के चलते हत्या को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपित समेत तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कोतवाली में एसएसपी मंजूनाथ गोस्वामी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 9 जून को किशनपुर छोई निवासी विमला देवी (56) पत्नी खिलाफ सिंह की हत्या की गई थी।
जांच में सामने आया कि किशनपुर छोई गांव निवासी गोविंद सिंह की हत्या के मामले में विमला देवी के दो पुत्रों को जेल हुई थी। वर्तमान में दोनों बेल में बाहर हैं। मृतक गोविंद सिंह का पुत्र मोहित फर्त्याल विमला देवी से गाली गलौज करता था। घर में जाकर धमकाकर ताना मारता था।इसी रंजिश के चलते मोहित फर्त्याल ने दो युवकों को अपने साथ मिलाया। इसके बाद घर में जाकर निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मोहित फर्त्याल व उसके दो सहयोगी रामनगर मोहल्ला खताड़ी निवासी सेरान पुत्र नुरसलीन व मो अब्बू पुत्र विलाल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

