परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सर्दियों के मौसम में मध्यान्ह भोजन के साथ पोषण युक्त मीठा हलुवा और नमकीन उपमा भी मिलेगा। यह योजना नवंबर से फरवरी तक चलेगी।
जिले के 2402 परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दो लाख तीन हजार 166 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। प्रति छात्र हलुवा सात रुपये व उपमा के लिए चार रुपये लागत तय की गई है। यह सुविधा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी दी जाएगी।
रसोइया को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
योजना के तहत विद्यालयों में मिड डे मील तैयार करने वाली रसोइयाें को भी लाभ होगा। हलुवा व उपमा तैयार करने के लिए अलग से दो रुपये प्रति विद्यार्थी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि विद्यालय में पंजीकृत छात्र संख्या के अनुसार मिलेगी। प्रोत्साहन राशि मार्च में प्रदान की जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

