सहारनपुर में राकेश टिकैत की मांग, गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल हो
गांव लाखनोर में रविवार दोपहर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता अमित मुखिया के आवास पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौधरी राकेश टिकैत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता कर गन्ना समर्थन मूल्य घोषित न होने के कारण सरकार पर नाराजगी जताई व कहा कि गन्ने की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी भी समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं की, जिसको लेकर गन्ना किसानों में सरकार के विरुद्ध रोष है। उन्होंने सरकार से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने की मांग की।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

