‘कुछ लोगों को देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा’, गुजरात में बोले पीएम मोदी

3.4kViews
1749 Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के बनासकांठा में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उनका उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के सशक्तिकरण से जुड़ी कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम किसान सम्माननिधि की 24वीं किस्त भी जारी की।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘विपक्षी नेता मोदी को बदनाम करना चाहते हैं। उन्हें देश का विकास अच्छा नहीं लग रहा।’

‘हमने किसानों पर बोझ नहीं पड़ने दिया’

पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते देश के सामने आई समस्याओं के बारे में भी जिक्र किया। पीएम ने कहा, ‘जब दुनिया में खाद के दामों में उछाल आया, तब भी हमने अपने देश के किसानों पर इस महंगी खाद का बोझ नहीं पड़ने दिया।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *