देरी न करें, तुरंत पार्टी में शामिल करें’, बीजेपी के 25 विधायक तोड़ने के दावे पर डीके शिवकुमार का पलटवार
कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने दावा किया है कि राज्य की मौजूदा स्थिति बीजेपी के पक्ष में है और चुनाव होते ही कैबिनेट मंत्रियों समेत कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।
बीजेपी के इस दावे पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि वे समय बर्बाद किए बिना उन नेताओं को तुरंत अपनी पार्टी में शामिल कर लें।
दरअसल, सोमवार को जब कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र से पूछा गया कि क्या बीजेपी सत्ताधारी पार्टी के मंत्रियों को अपनी ओर खींचने की कोशिश कर रही है, तो विजयेंद्र ने कहा कि राज्य का माहौल बीजेपी के पक्ष में हो गया है और कांग्रेस के कई नेता पाला बदलने को तैयार हैं।
विजयेंद्र की इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तीखी प्रतिक्रिया दी औरबीजेपी नेता के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें बिना किसी देरी के उन नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लेना चाहिए।
क्रॉस-वोटिंग पर कसा तंज
उन्होंने राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग को लेकर बीजेपी और जेडीएस पर भी तंज कसा। “कुमारस्वामी और विजयेन्द्र, दोनों ही यह नहीं बता पाए कि किसने क्रॉस-वोटिंग की। उनके नेताओं ने कांग्रेस के पक्ष में क्रॉस-वोटिंग की। उन्हें और क्या चाहिए?

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

