पहली बार सीजेपी नेताओं के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले- युवाओं को जेल भेजना कायरतापूर्ण

1161 Shares

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की पांच दिन की न्यायिक हिरासत की निंदा की।

शांति पूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा फहराना अपराध नहीं-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराना कोई अपराध नहीं है। राहुल गांधी ने सोशल साइट X पर एक पोस्ट करते हुए कहा, ‘जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है। छात्र, युवा, पत्रकार, INDI गठबंधन सबके बैनर अलग अलग है लेकिन मकसद एक ही है। सभी विरोध प्रदर्शन एक ही है नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत के लोगों का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।’

अरविंद केजरीवाल ने भी गिरफ्तारी की अलोचना की

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी गिरफ्तारी की आलोचना की और CJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘क्या अपने ही देश में अपना झंडा फहराना अपराध है? यह बिल्कुल बेतुका है।’

दास और रंका पर बॉन्ड उल्लंघन का आरोप

पुलिस सूत्रों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दास और रंका को शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन करने और जंतर-मंतर में जबरन प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है और तिहाड़ जेल में डाल दिया गया है। जंतर-मंतर को हाल ही में विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में डि नोटिफाई कर दिया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ अनधिकृत प्रवेश, निषेधाज्ञा का उल्लंघन, शांति बनाए रखने के बॉन्ड का उल्लंघन और सरकारी कर्मचारी को आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने से रोकने सहित कई आरोपों में मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *