IBPS PO Mains Admit Card 2026: आईबीपीएस पीओ मेंस एग्जाम एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड

5.0kViews
1508 Shares

 आईबीपीएस एसओ भर्ती प्रीलिम रिजल्ट जारी कर दिया गया है जिसका स्कोरकार्ड 31 अक्टूबर तक डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन (IBPS) की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (CRP SPL-XVI) भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
जिन उम्मीदवारों ने मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई किया है वे आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ही प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी मुख्य परीक्षा
आईबीपीएस की ओर से मुख्य परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा।

IBPS SO Mains Admit Card 2026 Out: ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

आईबीपीएस एसओ मेंस एडमिट कार्ड डाउनलोड लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
अब नए पेज पर आपको लॉगिन क्रेडेंशियल में रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ/ पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है
इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 1043 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इसमें से पदानुसार- आईटी ऑफिसर (Scale-I) के लिए 376 पद, एग्रीकल्चरल फील्ड ऑफिसर (AFO – Scale-I) के लिए 370 पद, लॉ ऑफिसर (Scale-I) के लिए 125 पद, राजभाषा अधिकारी (Scale-I) के लिए 102 पद, एचआर/ पर्सनल ऑफिसर (Scale-I) के लिए 60 पद, मार्केटिंग ऑफिसर (Scale-I) के लिए 10 पद आरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *