सऊदी अरब में हमले में भारतीय की मौत पर भड़का विदेश मंत्रालय, कहा- ये पूरी तरह अस्वीकार्य

1229 Shares

 भारत ने गुरुवार को सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भारत ने कहा कि आम नागरिकों और इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

भारत ने सऊदी अरब में हुए हमलों की कड़ी निंदा की
मंत्रालय ने कहा, ‘हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 21 अक्टूबर को दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले शामिल हैं। दुर्भाग्य से इन हमलों के कारण आम नागरिकों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।’

हवाई अड्डे पर हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत

मंत्रालय ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा। हम फिर दोहराते हैं कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।’

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘हम सऊदी अरब के लोगों और वहां की सरकार के साथ खड़े हैं और उनकी संप्रभुता की रक्षा में उनका समर्थन करते हैं। हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *