आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी राहत! 31 दिसंबर तक फ्री होगा ये काम, मोबाइल ऐप से ऐसे उठाएं फायदा

7.0kViews
1171 Shares

 आधार कार्ड (Aadhar card) धारकों के लिए राहत की खबर है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार मोबाइल ऐप के जरिए ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त कर दी है। पहले इस सेवा के लिए 75 रुपये शुल्क देना पड़ता था। यह छूट 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक लागू है।

अगर आपकी ईमेल आईडी बदल गई है या आपने अब तक इसे आधार से लिंक नहीं किया है, तो आप आधार ऐप के जरिए इसे अपडेट (how to update aadhar email online) कर सकते हैं। इस सुविधा का मकसद आधार धारकों को अपनी संपर्क जानकारी अपडेट रखने और जरूरी सूचनाएं पाने में मदद करना है। UIDA

मोबाइल से कैसे अपडेट करें ईमेल आईडी?

1. अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App डाउनलोड या अपडेट करें।
2. ऐप खोलकर जरूरी जानकारी के साथ लॉगिन करें।
3. ईमेल आईडी अपडेट करने का विकल्प चुनें।
4. मांगी गई जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी करें।
5. ऐप में दिए गए निर्देशों के मुताबिक वेरिफिकेशन पूरा करें।

I के मुताबिक, यह छूट सिर्फ आधार मोबाइल ऐप (aadhar app) के जरिए ईमेल अपडेट करने पर लागू है।

क्या हर आधार अपडेट फ्री है?

ध्यान रखें कि यह छूट केवल ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए है। आधार में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या अन्य जानकारी बदलने पर अलग नियम और शुल्क लागू हो सकते हैं। वहीं, पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज myAadhaar पोर्टल पर ऑनलाइन अपडेट करने की मुफ्त सुविधा 14 जून 2027 तक बढ़ाई गई है। इसलिए आधार में कोई बदलाव कराने से पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित सेवा के नियम और शुल्क जरूर जांच लें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *