संदेशखाली से लौट रहे मशहूर कीर्तन गायक ब्रज किशोर सिंह और हनुमान पंडित की हादसे में मौत, अंडाल में बस से टकराई कार

4.2kViews
1656 Shares

प्रख्यात बांगला कीर्तन गायक बिंदापाथर थाना क्षेत्र के फुटाबांध निवसी ब्रज किशोर सिंह का पश्चिम बंगाल स्थित अंडाल में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे में उनके सहयोगी व बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लाइबनी गांव निवासी हनुमान पंडित की भी मौत हो गई।

दोनों के असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, ब्रज किशोर सिंह अपने टीम के साथ पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से कार्यक्रम संपन्न करने के बाद कार से बिंदापाथर अपने घर लौट रहे थे।

ब्रज किशोर सिंह बांगला कीर्तन गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते थे। उनके निधन से संगीत और भक्ति जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं, उनके पैतृक गांव फुंटाबांध सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

बताया जाता है कि ब्रज किशोर सिंह अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, हनुमान पंडित के निधन से उनके गांव में भी शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *