बरेली के शाही में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: गैस लीकेज से रसोई में जोरदार धमाका, महिला दिल्ली रेफर

8.2kViews
1133 Shares

 शाही में शुक्रवार सुबह थाने के समीप एक घर में गैस लीकेज से ब्लास्ट हो गया। धमाके से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। धमाके में सुमित शर्मा के भाई अंकित शर्मा की पत्नी राधा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली भेजा गया है।

सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ मीरगंज मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई। फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है।

शाही थाने के पास सुमित का घर है। वह दवा बेचने का काम करते हैं। सुबह उनके भाई की पत्नी दूध गर्म करने के लिए किचन में गईं, तभी अचानक धमाका हो गया।

बताया जा रहा है कि रात में गैस खुली रह गई थी। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 500 गज में बने मकान के दरवाजे और शीशे टूटकर बाहर तक जा गिरे। किचन के बाहर बरामदे में रखा फर्नीचर भी पूरी तरह टूट गया।

मकान में जगह-जगह क्षति होने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। तेज धमाके से घर के लोग डर गए। आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। अभी हादसे की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *