हिमाचल प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-305 औट-बंजार-लुहरी-रामपुर के महत्वपूर्ण खंडों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की कवायद शुरू की है। इसके तहत 31/0 से 46/0 और 63/0 से 97/0 किलोमीटर तक के हिस्से को डबललेन में अपग्रेड किया जाएगा।
जलोड़ी जोत टनल की डीपीआर नए सिरे से बनेंगी
इस मार्ग पर प्रस्तावित जलोड़ी जोत सुरंग की नए सिरे से डीपीआर बनेगी। लोक निर्माण विभाग की डीपीआर को मंत्रालय ने ठुकरा दिया है। अब एनएचएआई इसके लिए डीपीआर तैयार करेगा। इस टनल के बन जाने लोगों की आवाजाही काफी आसान हो जाएगी। बर्फबारी के दौरान भी मार्ग से आवाजाही सुचारू रहेगी।
पर्यटकों की आवाजाही भी होगी आसान

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

