ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 746 पदों पर बंपर भर्ती; जानिए किस पद पर कितनी वैकेंसी

3.0kViews
1613 Shares

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अंतरिक्ष विभाग (Department of Space) ने विभिन्न पदों पर कुल 746 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी भर्ती अभियानों में से एक मानी जा रही है। इस भर्ती के तहत वैज्ञानिक, इंजीनियर, प्रशासनिक पदों के साथ-साथ अप्रेंटिसशिप के अवसर भी उपलब्ध कराए गए हैं।

भर्ती अभियान के तहत 92 पद वैज्ञानिक/इंजीनियर, 244 पद प्रशासनिक श्रेणी (असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर) तथा 410 अप्रेंटिस पद शामिल हैं। वैज्ञानिक और इंजीनियर पदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, सिविल और इलेक्ट्रिकल जैसे विषयों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं अप्रेंटिस पदों के लिए स्नातक और डिप्लोमा धारकों को अवसर मिलेगा।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति ISRO के विभिन्न केंद्रों और अंतरिक्ष विभाग की इकाइयों में की जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि भी अलग-अलग निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित भर्ती अधिसूचना का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवार अपने इच्छित पद के अनुसार पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *