चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO अपनी नई Find X10 सीरीज के साथ स्मार्टफोन बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी ने इस सीरीज के ग्लोबल लॉन्च की तारीख 21 अक्टूबर तय की है। नए फोन में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर जैसे फीचर्स पर जोर दिया गया है।
कंपनी की घोषणा के अनुसार, Find X10 में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसे Hasselblad के साथ मिलकर विकसित किया गया है। वहीं, Find X10 Pro Max में तीन 200MP रियर कैमरे मिलने की जानकारी दी गई है।
बैटरी की बात करें तो दोनों मॉडल में 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। हालांकि, कुछ बाजारों में बैटरी की क्षमता अलग हो सकती है। कंपनी के अनुसार, फोन में नई पीढ़ी का इमेज प्रोसेसिंग सिस्टम और MediaTek के फ्लैगशिप प्रोसेसर भी मिलेंगे।
OPPO लॉन्च इवेंट के दौरान फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता की जानकारी जारी करेगी। भारतीय बाजार में इन स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और कीमत को लेकर अलग से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

