तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: पुलिस स्टेशन परिसर में चाय दुकानदार ने किया आत्मदाह, अस्पताल में मौत
तेलंगाना में पुलिस स्टेशन के परिसर में आत्मदाह करने के एक दिन बाद मंगलवार को एक चाय दुकानदार की मौत हो गई।
वह सोमवार को निजामाबाद जिले के भीमगाल पुलिस स्टेशन के परिसर में पेट्रोल की बोतल और माचिस लेकर गया था और अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी।
पुलिसकर्मी और वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका था। मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
आरोप है कि दो स्थानीय पत्रकारों की धमकियों से परेशान होकर उसने खुद को आग लगाई। पुलिस के अनुसार, एक किराना दुकानदार ने उसे धमकाने के लिए दो पत्रकारों को भेजा था।
पुलिस ने भी देररात (अनुमति वाले समय के बाद) चाय की दुकान चलाने के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था और पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर ने उसे कोर्ट में जुर्माना भरने के लिए कहा था। निजामाबाद के पुलिस आयुक्त पीसाई चैतन्य ने कहा कि इस मामले में पुलिस कोई गलती नहीं थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

