यूपी में बेटे ने 85 साल के बुजुर्ग पिता को मार डाला, केसीसी लोन न मिलने से नाराज था
केसीसी से लोन न कराने पर नाराज प्रधान के छोटे भाई ने अपने ही पिता की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी।
स्वजन ने गुरुवार की सुबह जब खून से लथपथ शव देखा तो वह दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
घर के सभी लोग सो गए। तभी रात करीब तीन बजे ग्राम प्रधान के छोटे भाई मोहम्मद रमजान ने अपने 85 वर्षीय पिता नवाब अली के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। सुबह जब स्वजन ने खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपित नवाब अली को भी हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में हलचल मची हुई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

