बड़ी तेजी दिखाएगा यह स्मॉल कैप कंपनी का शेयर, मोतीलाल ओसवाल बुलिश; BUY कॉल के साथ दिया बड़ा टारगेट

5.7kViews
1153 Shares

 देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों पर अपनी रिपोर्ट जारी की है और खरीदी की राय दी है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ ने अपनी रिपोर्ट में ‘सात्विक ग्रीन एनर्जी’ (Saatvik Green Energy – SGEL) पर BUY कॉल दी है। फिलहाल, कंपनी के शेयर 450 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं, आइये आपको बताते हैं मोतीलाल ओसवाल ने इस काउंटर क्या टारगेट प्राइस दिए हैं।

ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस
मोतीलाल ओसवाल ने कंपनी के शेयरों को ‘BUY’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 508 रुपये तय किया है, जो इसके मौजूदा बाज़ार मूल्य से 23% की संभावित बढ़त को दर्शाता है।

क्यों बुलिश है ब्रोकरेज?

मोतीलाल ओसवाल ने सात्विक ग्रीन एनर्जी के शेयरों पर खरीदी को लेकर कुछ कारण भी बताए हैं। इनमें प्रमुख हैं:-

मज़बूत और बढ़ती ऑर्डर बुक: कंपनी की ऑर्डर बुक 18 अगस्त 2026 के ~82 अरब रुपये (INR 82b) से बढ़कर लगभग 97 अरब रुपये (INR 97b) के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई है। पिछले एक महीने में कंपनी को लगभग 15.3 अरब रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।

मार्जिन और प्रॉफिट में उछाल का अनुमान: कंपनी की नई सेल क्षमता के शुरू होने से EBITDA मार्जिन वित्त वर्ष 2027 (FY27E) के ~8% से बढ़कर वित्त वर्ष 2028 (FY28E) तक ~15% हो जाने का अनुमान है।

इंडस्ट्री आउटलुक: भारत में सौर क्षमता का विस्तार तेज़ी से हो रहा है; अगस्त 2026 तक स्थापित सौर क्षमता 168GW तक पहुंच गई है, जिससे भारत वित्त वर्ष 2027 (FY27) के अंत तक CEA (केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण) के 176GW के लक्ष्य को आसानी से पार करने की स्थिति में है।सात्विक ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भारत की प्रमुख सोलर PV मॉड्यूल बनाने वाली कंपनियों में से एक है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 4.86 GW है। यह मॉड्यूल बनाने, EPC सर्विस और O&M सपोर्ट जैसी इंटीग्रेटेड सर्विस देती है और मार्च 2025 तक इसने 69.12 MW का EPC बेस तैयार किया है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक, कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 5.50 GW से ज़्यादा सोलर PV मॉड्यूल सप्लाई किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *