मानदेय वृद्धि व वीबी जीरामजी (मनरेगा) योजना पर आंदोलित पंचायत प्रतिनिधियों का धैर्य जवाब दे गया। लगातार मुद्दा उठाने के बावजूद शासन व सरकार ने सुध न ली तो ग्राम प्रधान ब्लाक मुख्यालय जा धमके।
अधिकारी कर्मचारियों को बाहर निकाल कार्यालय में ताला जड़ दिया। प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए। ब्लाक कर्मचारियों के मान मनोव्वल पर तीन घंटे बाद ताला खोला गया। चेतावनी दी कि अब भी सुनवाई न हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा से संबंधित बकाया देयकों का भुगतान करने, श्रमिकों की आनलाइन उपस्थिति पर रोक लगाकर पुरानी व्यवस्था लागू करने, हटाए गए जाब कार्ड धारकों का नाम पुन: जुड़वाने सहित उनकी कई मागें नहीं सुनी जा रही हैं
प्रधानों ने साथ ही पूरा आपदा तथा विकास कार्यों के लिए प्रधान निधि की समुचित व्यवस्था करने, मानदेय बढ़ाने, पात्र वंचित परिवारों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता देने तथा पंचायतों में लगाए गए टेक्स व्यवस्था में संशोधन की पुरजोर वकालत की।
प्रदर्शन करने वालों मेें प्रकाश अधिकारी, बीना कबडवाल, संतोष सिंह, पूरन सिंह बिष्ट, सोनी उपाध्याय, मीना, हरीश सिंह, राजेंद्र सिंह, संगीता आर्या, हिमांशु जोशी, भावना रावत, हेमा देवी, कविता राणा, चंद्रा देवी, लीला भंडारी, शिवानी आगरी, चंद्रा देवी, रजनी आर्या, उषा आर्या, किरन चौधरी, सपना आर्या, बसंती देवी, आरती राज, समित नेगी, प्रमोद कुमार सिंह, हिम्मत सिंह आदि शामिल रहे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

