दवा कारोबारी हत्याकांड के राजदार पर जल्द पुलिस का शिकंजा कस सकता है। आज कोर्ट में पुलिस के कस्टडी रिमांड के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हो रही है। दवा कारोबारी हत्याकांड में पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर आरोपित विशाल गौतम, साथी राजकिशोर और साजिश करता बहु शालू कोर्ट पहुंची।
बता दें कि दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद आरोपितों के पुलिस कस्टडी रिमांड को लेकर बुधवार को सुनवाई थी, पर न्यायिक कार्य बहिष्कार के चलते अब ये सुनवाई 19 सितंबर को तय हुई थी।
ये था मामला
इंदिरा नगर स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की पांच सितंबर की रात उनके फ्लैट के अंदर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में पुराना नौकर विशाल, उसके साथी राजकिशोर और साजिशकर्ता बहू शालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बेटे सुब्रत की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे भी जांच के घेरे में लिया गया। विवेचक कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने शालू, विशाल और राजकिशोर का कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।
उन्होंने बताया कि कारोबारी के फ्लैट की चार चाबी थीं। इसमें रखी दो चाबी और बनवाई गई डुप्लीकेट चाबी की बरामदगी करनी है। इसके लिए तीनों का 24 घंटे की रिमांड मांगा। सुब्रत और उसकी बहन से पूछताछ की गई थी। आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सोमवार को सुब्रत और उसकी बहन से दो घंटे पूछताछ तक पूछताछ की थी, जिसमें कई सवाल पूछे गए। पुलिस ने यह भी कहा कि जेल में बयान लेने के दौरान शालू ने कहा कि उसने कुछ नहीं किया। सुब्रत ने ही हत्या करवाई है। इस पर सुब्रत ने कहा कि अगर हत्या मैंने कराई तो विशाल ने शालू का नाम क्यों लिया। हालांकि सुब्रत हत्याकांड की साजिश से अनजान बना रहा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

