IND vs AFG: अफगानिस्तान खैर मनाए! आखिरी T20 में ‘तूफान’ लाएंगे अभिषेक शर्मा, दांव पर लगे हैं 4 महारिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में 19 गेंदों पर 39 रन ठोके। अब सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में अभिषेक एक बार फिर बल्ले से तबाही मचाना चाहेंगे। इस मैच में उनके निशाने पर 4 बड़े रिकॉर्ड भी हैं।
खतरे में धवन का रिकॉर्ड
2024 में डेब्यू करने वाले अभिषेक शर्मा ने अब तक खेले 58 टी20 इंटरनेशनल की 57 पारियों में 190.01 की स्ट्राइक रेट से 1750 रन बनाए हैं। इस इस प्रारूप में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में छठे नंबर पर शिखर धवन हैं। धवन ने 68 मुकाबलों में 1759 रन बनाए थे। 10 रन बनाते ही अभिषेक धवन को पछाड़ देंगे।
T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
- रोहित शर्मा: 4231
- विराट कोहली: 4188
- सूर्यकुमार यादव: 3272
- हार्दिक पांड्या: 2288
- केएल राहुल: 2265
- शिखर धवन: 1759
- अभिषेक शर्मा: 1750
टूट सकता रोहित का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा मैदान पर सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। पहले टी20 में उन्होंने 7 और दूसरे में 4 हवाई फायर किए। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा सिक्स के मामले में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आज वह रोहित को पछाड़ सकते हैं।
लगानी होगी फिफ्टी
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया था। दूसरे मुकाबले में वह फिफ्टी से चूक गए थे। सीरीज के आखिरी मैच में वह अगर 50 या उससे ज्यादा रन बनाते हैं तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टी20 अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे। उनसे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिवम दुबे भी ऐसा कर चुके हैं।
शिवम दुबे छूट सकते पीछे
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह 237.25 की स्ट्राइक रेट से 2 मुकाबलों में 121 रन बना चुके हैं। शिवम दुबे के नाम अफगानिस्तान के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड है। 2024 में खेली गई सीरीज में उन्होंने 124 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को 4 रन बनाने होंगे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

