हाथरस दाऊजी मेले में ऐतिहासिक कुश्ती दंगल, पहली बार लागू होंगे WFI के नियम
श्री दाऊजी महाराज के 115वें मेले में अखिल भारतीय कुश्ती दंगल का विशाल आयोजन किया जा रहा है। दंगल को ऐतिहासिक बनाने के लिए दंगल संयोजक विपुल गौड़ और दंगल कमेटी विशेष प्रयास कर रही है।
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि पहले दिन हाथरस दाऊजी मेले में पहली बार डब्ल्यू एफ आई के नियमों के अनुसार कुश्ती का आयोजन होगा। इसमें कुश्ती संघ के अधिकारियों के निर्देशन में रेफरी सहित लगभग 100 से अधिक पुरुष व महिला पहलवान अलग-अलग भार वर्ग में कुश्ती लड़ेंगे।
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक अंजुला माहौर, वीरेंद्र राणा, प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, मंत्री यतेन्द्र शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
शोभायात्रा सुबह आठ बजे अटल टाल बगीची गौशाला रोड से शुरू होकर मिठाई चौराहा, सरकुलर रोड, पत्थर वाला बाजार, देवी बाग, कमला बाजार, सराफा चौराहा, नया गंज, जामा मस्जिद होते हुए दाऊजी मंदिर दंगल अखाड़े पर साढ़े 11 बजे संपन्न होगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

