जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर 80 वर्षीय दंपती में पारिवारिक विवाद होने के चलते मामला महिला परामर्श केंद्र काउंसलिंग को पहुंचा। जहां वृद्ध दंपती की काउंसलिंग के बाद समझौता कराया गया है।
महिला परामर्श केंद्र प्रभारी अलका चौधरी ने बताया कि कोतवाली सिकंदराबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 80 वर्षीय पत्नी के चार पुत्र हैं। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर जब वृद्ध दंपती को एक-दूसरे के सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब दो पुत्रों ने मां को अपने पास रख लिया और दो ने पिता को अपने साथ रखने का निर्णय लिया।
एसएसपी के निर्देश पर दोनों की पुलिस दफ्तर स्थित महिला परामर्श केंद्र में काउंसलिंग शुरू हुई। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों पक्षों को समझाया गया। पुलिस की मध्यस्थता से वृद्ध पति अपनी पत्नी को हर महीने गुजारा भत्ता देने पर राजी हो गया। जल्द ही मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

