Mahindra XUV 7XO का हुआ Crash Test; BNCAP के नतीजों ने बताया कितनी है सुरक्षित

1588 Shares

भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Mahindra XUV 7XO को ऑफर किया जाता है। हाल में ही इस एसयूवी का Crash Test किया गया है। जिसके बाद BNCAP की ओर से इसे कितनी रेटिंग दी गई है। यह बच्‍चों और व्‍यस्‍कों के लिए कितनी सुरक्षित है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra XUV 7XO का हुआ क्रैश टेस्‍ट
महिंद्रा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली एक्‍सयूवी 7एक्‍सओ का हाल में ही क्रैश टेस्‍ट किया गया है। BNCAP की ओर से इस एसयूवी का क्रैश टेस्‍ट किया गया है। जिसके बाद नतीजों को सार्वजनिक किया गया है।

कितनी है सुरक्षित

टेस्‍ट के बाद आए नतीजों के मुताबिक एसयूवी को पूरी पांच स्‍टार रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग इस एसयूवी को व्‍यस्‍कों के साथ ही बच्‍चों की सुरक्षा के लिए भी मिली है।

कितने मिले अंक

भारत एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्‍ट में एसयूवी को फ्रंटल टेस्‍ट में 14.76, साइड मूवेबल टेस्‍ट में 16 अंंक मिले हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को 32 में से 30.76 अंक मिले हैं।

बच्‍चों के लिए कितनी सुरक्षित

इसी टेस्‍ट में बच्‍चों के लिए यह गाड़ी कितनी सुरक्षित है, इसकी जानकारी भी दी गई है। जानकारी के मुताबिक डायनेमिक स्‍कोर में 23.97, सीआरएस इंस्‍टालेशन में 12 और वीएएस टेस्‍ट में नौ अंक हासिल हुए हैं। जिसके साथ ही एसयूवी को बच्‍चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 44.97 अंक मिले हैं।

कब हुआ टेस्‍ट

भारत एनसीएपी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस एसयूवी के क्रैश टेस्‍ट को जुलाई 2026 में किया गया था। जिसके बाद अब इनके नतीजों को जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *