कश्मीर जाने वालों के लिए जरूरी खबर! आज से फेमस गुलमर्ग गोंडोला बंद, जानें कब से शुरू होगी सर्विस

1033 Shares

अगर कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। गुलमर्ग गोंडोला अपनी तय वार्षिक जांच के लिए आज यानी 14 से 17 सितंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान रूटीन सेफ्टी चेक और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा।

बंद रहने की इस अवधि में केबल कार सर्विस का फेज 1 और फेज 2, दोनों ही उपलब्ध नहीं रहेंगे। 17 सितंबर को जांच पूरी होने के तुरंत बाद सर्विस फिर से शुरू होने की उम्मीद है।

सिर्फ ऑफिशियल पोर्टल से करें बुकिंग

पर्यटकों को सलाह दी गई है कि सर्विस शुरू होने पर टिकट सिर्फ़ जम्मू-कश्मीर केबल कार कांर्पोरेशन (जेकेसीसीसी) के ऑफिशियल पोर्टल से ही खरीदें और लोकल दलालों से बचें। अधिकारियों ने इस अस्थायी बंदी से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।

12,959 फीट की ऊंचाई पर गुलमर्ग गोंडोला

बता देते हैं कि दुनिया के सबसे ऊंचे केबल कार प्रोजेक्ट्स में से एक, गुलमर्ग गोंडोला दो फेज में चलती है। कोंग्डोरी में फेज 1, 10,006 फीट की ऊंचाई पर है, जबकि अफारवत में फेज 2 समुद्र तल से 12,959 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

तकनीकी खराबी से घंटों फंसे रहे 300 पर्यटक

बता देते हैं कि इस वर्ष मई महीने में फेज 2 में तकनीकी खराबी के चलते गंडोला बंद हो गया था, जिसके चलते इसमें सेर करने वाले 300 लोग कंपार्टमेंटों में घंटों बंद हो गए थे। जिन्हें बचाने के लिए प्रशासन को बडे पैमाने पर बचाव कारर्वाई करनी पड़ी थी। उस घटना के बाद गंडोला सेवा तकरीबन डेढ महीने तक बंद रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *