‘स्विमिंग पूल और सोने का कमोड ढूंढकर दिखाए बीजेपी’: केजरीवाल के पूर्व आवास के इंस्पेक्शन पर आतिशी का हमला

9.1kViews
1935 Shares

साल 2025 के दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा रहा ‘शीशमहल’ फिर चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल का आवास रहा 6 फ्लैग स्टाफ रोड का बंगला विधानसभा कमेटी के एक दौरे के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है।

विधानसभा कमेटी के इसी दौरे पर निशाना साधते हुए दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने ट्वीट कर भाजपा को खुली चुनौती दे डाली है।

आतिशी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, 14 सितंबर को बीजेपी की विधानसभा कमेटी पुराने मुख्यमंत्री आवास- 6 फ्लैग स्टाफ रोड- का इंस्पेक्शन करने जा रही है।

पूर्व सीएम आगे बोलीं, मेरी बीजेपी को चुनौती है कि उस घर में:

  • स्विमिंग पूल दिखाओ
  • सोने चांदी के कमोड दिखाओ
  • शराब की बार दिखाओ

आतिशी ने आगे लिखा, अब बीजेपी के झूठ का खद पर्दाफाश होगा और अगर हिम्मत है तो मीडिया को प्रधानमंत्री आवास भी दिखाओ। पूरा देश लाखों करोड़ का बना प्रधानमंत्री आवास देखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *