मेरठ: मोहब्बत हत्याकांड के कारण चर्चित होटल अविका में भीषण आग, कई वाहन जलकर राख; करोड़ों का नुकसान

2.5kViews
1692 Shares

परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित होटल अविका में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के बाहर खड़े कई वाहन जलकर राख हो गए। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया गया कि होटल फिलहाल खाली चल रहा था, हालांकि कर्मचारी अंदर मौजूद थे। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। आग की लपटें और धुआं देखकर कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी।आग से होटल और वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर नुकसान करोड़ों रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

पांच महीने पहले हत्या से सुर्खियों में आया था होटल

उल्लेखनीय है कि करीब पांच महीने पहले इसी होटल में तुर्कमेनिस्तान की रहने वाली मोहब्बत की हत्या हुई थी। हत्याकांड के बाद होटल संचालक को जेल भेजा गया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। होटल अरविंद भाटी का बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *