दलीप ट्रॉफी का फाइनल हो चुका है। ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हरा खिताब अपने नाम किया। ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे थे ईशान किशन, लेकिन उनसे ज्यादा चर्चा में थे उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी। वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बल्ले से ज्यादा मैदान पर अपनी हरकतों के कारण चर्चा में रहे। ऐसा ही एक मामला साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को लेकर है। मैच में दो बार ये दोनों आमने-सामने हो गए।
वैभव ने की शिकायत
ईस्ट जोन की पहली पारी में जब वैभव बल्लेबाजी कर रहे थे तब तिलक वर्मा उनको परेशान कर रहे थे और स्लैज कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे से टकरा गए थे और घूर रहे थे। जब मैच के चौथे दिन तिलक बल्लेबाजी करने उतरे तो वैभव उन्हें स्लैज करने लगे। वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलकर चल रहे थे और उनको कुछ कह रहे थे। इसके बाद तिलक ने अंपायर से उनकी शिकायत की। इसके बाद वैभव ने जो जवाब दिया वो इस समय वायरल हो रहा है।
मस्ती में थे दोनों
वैभव और तिलक के बीच जो कुछ हुआ वो सीरियस नहीं लग रहा था। पहले तिलक बड़े होने के नाते उनके साथ मस्ती कर रहे थे और उनको परेशान कर रहे थे। इसी तरह वैभव ने भी यही किया। वैभव जब तिलक को परेशान कर रहे थे तब उनके चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी जा सकती थी। वहीं तिलक ने जब वैभव की शिकायत की तो वह भी मस्ती में दिख रहे थे। वैभव महज 15 साल के खिलाड़ी हैं और कई सीनियर खिलाड़ी उनके साथ इसी तरह की मजाक मस्ती करते हुए देखे गए हैं जिसके मजे वैभव भी लेते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

