Pralay के सेट से लीक हुआ Ranveer Singh का लुक, यूजर्स बोले- ‘फिर धमाका होने वाला है…’

7.4kViews
1500 Shares

धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज के बाद से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर इन दिनों हंसल मेहता (Hansal Mehta) के बेटे जय मेहता की फिल्म प्रलय की शूटिंग में व्यस्त हैं।

प्रलय के सेट से लीक हुई तस्वीरें

फिल्म पर अभी प्रोडक्शन का काम चल रहा है और सेट से कई सारी तस्वीरें और वीडियो लीक हुए हैं जिसमें रणवीर सिंह का लुक वायरल हो रहा है। एपोकैलिप्टिक ज़ॉम्बी सर्वाइवल थ्रिलर से एक्टर के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह फिल्म दुनिया के अंत (एपोकैलिप्स) और ज़ॉम्बी संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें इंसानों के अस्तित्व की लड़ाई को दिखाया जाएगा। इसकी शूटिंग मुंबई और आसपास की वास्तविक लोकेशन पर हो रही है।

पीठ पर बच्चा लादकर स्टंट करते नजर आए

अब जो वीडियो लीक हुआ है उसमें रणवीर अन्य कलाकारों के साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने अपनी पीठ पर एक बच्चे को उठाया हुआ है। कुछ तस्वीरों में रणवीर दाढ़ी और लंबे बालों वाले लुक में नजर आ रहे हैं, जो हमें उनके धुरंधर वाले लुक से कुछ-कुछ मिलता जुलता लग रहा है।

फैंस ने कमेंट्स में की तारीफ

फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वो जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया,’रणवीर सिंह की अनमैच्ड एनर्जी और जॉम्बी-थ्रिलर शैली अगर सही तरीके से बनाई जाए, तो यह बॉक्स ऑफिस पर सचमुच ‘प्रलय’ मचा देगी! प्रलय की लीक हुई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ये ब्लॉकबस्टर होने वाली है। #pralay बॉक्स ऑफिस पर जरूर हिट होगी।वहीं एक अन्य ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा कि एक्टर इसे शानदार तरीके से निभाएंगे। एपोकैलिप्टिक मूवी को प्लीज गो गोवा गॉन की तरह मत बनाना। रणवीर के अलावा, फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी हैं। साउथ इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं यह अभिनेत्री ‘प्रलय’से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *