लद्दाख में 27 मेडिकल ऑफिसर, कंसल्टेंट और NHM डॉक्टरों का तुरंत प्रभाव से ट्रांसफर और पोस्टिंग कर दी है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह आदेश 5 सितंबर को जारी किया है। आदेश प्रशासन के हित में और सक्षम अधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया।
NHM की NCD कंसल्टेंट डॉ. रिंचेन आंग्मो को लेह का डिस्ट्रिक्ट इम्यूनाइज़ेशन ऑफिसर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें NHM में NCD का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। PHC शक्ति की मेडिकल ऑफिसर डॉ. जिग्मेट वांगचुक को NHM में ABDM का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें लेह के UPHC में मेडिकल ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
डॉ. स्टैनज़िन नोरयांग AYUSH के डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त
विभाग ने डॉ. सज्जाद हुसैन का BMO द्रास से BMO कारगिल, डॉ. अब्दुल जलील का BMO कारगिल से BMO ज़ंस्कार और डॉ. जावेद अहमद का BMO खलत्सी से BMO लेह ट्रांसफर किया है। लेह के SNM अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर (होम्योपैथी) डॉ. स्टैनज़िन नोरयांग को AYUSH का डिप्टी डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
कई कंसल्टेंट का भी ट्रांसफर
लेह के SNM अस्पताल की कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्टैनज़िन आंग्मो को PHC न्योमा में पोस्ट किया गया है, जबकि डॉ. आयशा मालो का लेह के SNM अस्पताल से कारगिल के QAAM अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है। लेह के SNM अस्पताल की कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. स्टैनज़िन डोलकर को CHC खलत्सी में पोस्ट किया गया है।
SDH नुब्रा की कंसल्टेंट डॉ. खतीशा बानो का ट्रांसफर SNM हॉस्पिटल, लेह में कर दिया गया है, जबकि CHC खलत्सी की कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. पद्मा लाडोल को भी SNM हॉस्पिटल, लेह में पोस्ट किया गया है।
इस आदेश में लेह और करगिल के अलग-अलग हेल्थ सेंटर्स पर पीडियाट्रिशियन, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट, एनेस्थेटिस्ट और डेंटल सर्जन की पोस्टिंग भी शामिल है।
लेह के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन DH खलत्सी में पोस्ट
इनमें SNM हॉस्पिटल, लेह के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. त्सेरिंग नोरफेल को DH खलत्सी में पोस्ट किया गया है, जबकि CHC खलत्सी की कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. स्पालचेन गोंबो को SNM हॉस्पिटल, लेह में पोस्ट किया गया है।
QAAM हॉस्पिटल, करगिल के कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. अनवर हुसैन को DH पदुम, ज़ंस्कार में पोस्ट किया गया है, जबकि QAAM हॉस्पिटल, करगिल के कंसल्टेंट सर्जन डॉ. सज्जाद हुसैन का ट्रांसफर SDH द्रास में कर दिया गया है।
SNM हॉस्पिटल, लेह की कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मनीषा बडवाल को QAAM हॉस्पिटल, करगिल में पोस्ट किया गया है। विभाग ने DH डिस्कित, नुब्रा; DH खलत्सी; SNM हॉस्पिटल, लेह; और QAAM हॉस्पिटल, करगिल समेत अन्य हेल्थ सेंटर्स पर कंसल्टेंट्स और NHM स्पेशलिस्ट की पोस्टिंग के आदेश भी दिए हैं।
इन ट्रांसफर्स के बाद, CMO द्रास के पास BMO द्रास का अतिरिक्त चार्ज होगा, और CMO खलत्सी के पास BMO खलत्सी का अतिरिक्त चार्ज होगा, जब तक कि आगे के आदेश नहीं आ जाते।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

