टेक ऑफ करते ही डेंजर जोन में पहुंचा ऑयल प्रेशर, कोच्चि से अबू धाबी जा रही फ्लाइट लौटी वापस

2.4kViews
1324 Shares

 कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद तकनीकी खराबी के चलते बीच हवा से वापस लौटना पड़ा। विमान का ऑयल प्रेशर डेंजर जोन में जाने के बाद केरलम के कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

कोच्चि से अबू धाबी जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 415 (बोइंग 737) अबू धाबी जाने के लिए उड़ान भर चुकी थी। टेक-ऑफ के लगभग 50 मिनट बाद और 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते समय पायलट और को-पायलट ने देखा कि इंजन 1 में तेल की मात्रा तेजी से कम हो रही है।जब तेल का प्रेशर डेंजर जोन में पहुंच गया, तो उन्होंने इंजन बंद कर दिया। इसके बाद विमान की कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

तेल की मात्रा घटने के बाद क्रू ने FORDEC जांच की थी। एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि तेल की मात्रा घटने के बाद ही क्रू ने अबु धाबी सेक्टर तक पहुंचने के बजाए कोच्चि जाने का फैसला कर लिया था।हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि विमान में यह तेल संबंधी समस्या क्यों आई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *