‘यूपी-बिहार में 100 करोड़…’, Ramayana के भोजपुरी ट्रेलर ने मचा दिया तहलका; मेकर्स मानेंगे फैंस की डिमांड?

1419 Shares

 रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। 4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के निर्देशन की कमान नितेश तिवारी संभाल रहे हैं, जो इससे पहले दंगल जैसी यादगार फिल्में दे चुके हैं।

इस माइथोलॉजिकल फिल्म को मेकर्स हिंदी के साथ-साथ तमिल-तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा में रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। हालांकि, इस बीच ही मैग्नम ओपस फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ का भोजपुरी ट्रेलर भी इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

रामायण के भोजपुरी ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

रणबीर कपूर और यश स्टारर बिग बजट फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का जो भोजपुरी ट्रेलर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, वह मेकर्स ने नहीं, बल्कि फैंस ने बनाया है। फैंस द्वारा बनाए गए इस ट्रेलर ने लोगों का ध्यान पूरी तरह से आकर्षित कर लिया है। ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर ‘लंकापति रावण’ बने यश के बोले गए सभी डायलॉग्स को भोजपुरी में AI का इस्तेमाल करके डब किया गया है। जिस तरह से फैंस ने रणबीर कपूर और यश के लिपसिंक के साथ भोजपुरी भाषा का तालमेल बिठाया है, उससे सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं।

रावण के रूप में रवि किशन की आवाज चाहते थे फैंस

फैन के द्वारा बनाया गया ये ट्रेलर लोगों को बेहद पसंद या रहा है, लेकिन इसमें वह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन की आवाज को मिस करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा “रावण के किरदार में मैं रवि किशन की आवाज का इंतजार कर रहा था, जब वह भोजपुरी में कहें, ‘घर जाके सुती बाबू’। दूसरे यूजर ने लिखा, “ई त गजब कर देला भाई।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “भाई अब भोजपुरी का फैन मेड ट्रेलर इतना गजब का है, तो एक हरियाणवी भी बनता है।

हालांकि, इस बीच ही रामायण के ट्रेलर को देखने के बाद कई फैंस मेकर्स से ये गुजारिश भी कर रहे हैं कि वह इस फिल्म को सच में भोजपुरी में भी डब करवा दें। उनका कहना है कि नितेश तिवारी की फिल्म में वह क्षमता है कि ये फिल्म अकेले भोजपुरी में ही 100 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। एक यूजर ने लिखा, “इसे यूपी-बिहार में भोजपुरी में ही रिलीज करना चाहिए, अगर मेकर्स मूवी को ढंग से प्रमोट करेंगे तो ये 100 करोड़ आराम से निकाल लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *