हरियाणा: HERC चेयरमैन पद पर नियुक्ति में देरी, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

1772 Shares

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन पद पर नियुक्ति के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार ने आवेदन की समय सीमा एक महीने बढ़ा दी है। पहले जहां आवेदन के लिए तीन सितंबर की शाम पांच बजे तक का समय रखा गया था, वहीं इसे अब पांच अक्टूबर की शाम पांच बजे बढ़ा दिया गया है।

एचईआरसी के तत्कालीन चेयरमैन नंद लाल शर्मा के निधन के बाद यह खाली हुआ है। उनके निधन के बाद एचईआरसी के वरिष्ठतम सदस्य मुकेश गर्ग को नियमित चेयरमैन की नियुक्ति होने तक चेयरमैन के कार्यों और शक्तियों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी गई है।

आवेदन की समय सीमा बढ़ाते हुए विभाग ने स्पष्ट किया है कि जो उम्मीदवार पहले ही आवेदन जमा कर चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। यदि कोई उम्मीदवार अपने पहले जमा आवेदन के साथ कोई नया या अतिरिक्त दस्तावेज देना चाहता है तो वह ऐसा कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *