IMD का ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जन्माष्टमी पर कूल-कूल हुआ मौसम

4.9kViews
1424 Shares

 दिल्ली-एनसीआर में जन्माष्टमी पर मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा और गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश शुरू हो हो रही है।

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है।

अगले 3 घंटों में दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश (50-100mm) के साथ बिजली कड़कने व 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

दिल्ली में कितने एमएम हुई बारिश

  • सफदरजंग – 23 MM
  • पूसा – 14 MM
  • 12दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से हाईवे समेत अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। उधर, कई इलाकों में जलभराव भी हो गया है।

    दिल्ली में कल भी बारिश के आसार

    मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम वर्षा होने का पूर्वानुमान है। शनिवार को भी ऐसा ही रह सकता है। हालांकि, बीच-बीच मे धूप निकलने पर उमस भरी तेज गर्मी भी परेशान करेगी। अलबत्ता तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास ही रहेगा।

    न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज

    शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बादलों की आवाजाही दिन भर बनी रहेगी।

    उधर, शुक्रवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एक्यूआई 74 दर्ज किया गया। इसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *