डीजी जेल ने किया वाराणसी केंद्रीय कारागार का निरीक्षण, स्टील के मग बनाने को मिलेगी नई मशीन

4.5kViews
1854 Shares

 पुलिस महानिदेशक जेल पीसी मीणा ने गुरुवार को केंद्रीय कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजी जेल ने अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके बाद विभिन्न बैरकों में पहुंचकर साफ-सफाई, भोजन, पेयजल और बंदियों की रहने की व्यवस्था देखी। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में लगातार सुधार के निर्देश दिए। डीजी जेल ने जेल परिसर में स्थित कर्मचारियों के आवास का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंदियों के लिए स्टील के मग तैयार करने वाली पुरानी मशीन भी देखी।मशीन के काफी पुरानी हो जाने पर उन्होंने जल्द नई मशीन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने जेल प्रशासन से बंदियों के कौशल विकास और उन्हें उपयोगी कार्यों से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान जेल के अधीक्षण राधाकृष्ण मिश्र, जिला कारागार के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, जेलर अखिलेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *