गूगल के CEO ने बताया IIT खड़गपुर में हुई थी पत्नि से मुलाकात, अगले पांच वर्षों का एआई विजन भी किया साझा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस विडियो में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लेकर कॉलेज के दिनों में बिताए गए अपने सुनहरे पलों को याद किया। साथ ही विडियों के माध्यम से उन्होंने आने वाले अगले 5 वर्षों में एआई का विजन भी साझा किया। यही नहीं उन्होंने गूगल के इस पूरे सफर में आईआईटी खड़गपुर की भुमिका का भी जिक्र किया।
सीईओ सुंदर पिचाई ने क्या कहा
एक्स पर वीडिया साझा करते हुए गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा आईआईटी खड़गपुर इनोवेशन एंड नेशन बिल्डिंग के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर सेलिब्रेट कर रहा है। पिचाई ने कहा खड़गपुर कम्युनिटी के छात्र, फैकल्टी और दुनिया भर में फैले मरे पूर्व साथी को नमस्कार। उन्होंने आगे कहा एक छात्र के रूप में कॉलेज में मेरी कई अच्छी यादें रही है। हैरी के खाने से लेकर इलू फेस्टिवल और दोस्तों के साथ बिताए गए समय और प्रोफेसर के सहयोग ने मेरे जीवन में एक गहरी छाप छोड़ी है।
कैंपस में हुई पत्नि से मुलाकात
अपनी बात जारी रखते हुए सुंदर पिचाई ने कहा कैंपस ही वह जगह है, जहां मैं पहली बार अपनी पत्नि अंजली से मिला। उन्होंने कहा यहां पहली बार मैंने प्रोग्राम करना सीखा, कंप्यूटर का उपयोग करने और कैंपस के चारों ओर फ्लॉपी डिस्क ले जाने का पहली बार अवसर मिला। पिचाई ने कहा इस संस्थान से शिक्षा प्राप्त करना वास्तव में मेरे लिए एक बेहतरीन उपहार है।
एआई विजन भी किया साझा
वीडिया के माध्यम से सुंदर पिचाई ने अपना एआई विजन भी साझा किया। उन्होंने कहा अगले 5 वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी (AI) लैब्स से बाहर निकलकर उन लोगों के पास पहुंच जाएगा, जोकि समाज के लिए बुनियादी काम रहे हैं। पिचाई ने कहा मैं आने वाले अगले 5 सालों को देखता हूं, तो मुझे AI स्वास्थ्य कर्मियों, सरकारी अधिकारी और डेवलपर्स और किसानों के पास जाता हुआ दिखाई देता है।
साल 1993 में आईआईटी खड़गपुर से की पढ़ाई
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने साल 1993 में आईआईटी खड़गपुर से मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग विषय में बीटेक की डिग्री हासिल की थी। खड़गपुर से स्नातक पूरा करने के बाद उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर और व्हार्टन स्कूल से एमबीए पूरा किया। इसके बाद वह साल 2004 में गूगल में शामिल हुए और साल 2015 में वह गूगल के सीईओ बनें।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

