‘डबल डेकर’ जुगाड़ बना काल: 1150 KM तक सोया रहा सिस्टम, पलवल में थम गईं 6 सांसें

9.5kViews
1814 Shares

भादो में परिवार व रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के गोगामेड़ी में जाहरवीर बाबा के दर्शन की गांवों में परंपरा है। परंपरा को निभाने के लिए रक्षाबंधन की रात को मैक्स पिकअप वाहन से गांव चांदा का परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ रवाना हुआ। धार्मिक यात्रा पूरी हो पाती, उससे पहले पलवल में मंगलवार सुबह पांच बजे मौत ने झपट्टा मार दिया। यात्रा में शामिल 25 लोगों में से छह लोगों की मौत हो गई।

हादसे के वक्त अधिकांश लोग सोए हुए थे। 60 वर्षीय विजय यादव ने जाहरवीर बाबा के दर्शन का कार्यक्रम बनाया था। इसके लिए रिश्तेदारों से बात की तो वे भी तैयार हो गए। 28 अगस्त की रात नौ बजे मैक्स पिकअप को तैयार किया गया। सवारियां अधिक होने से बीच में लकड़ी का तख्ता फंसाकर इसमें दो पार्टीशन किए गए। वर्षा से बचने को वाहन के ऊपर तिरपाल लगाया गयामैनपुरी से गोगामेड़ी करीब 650 किलोमीटर है। वहां से हरियाणा के अंबाला होते हुए पलवल की दूरी भी करीब 500 किलोमीटर है। यदि इन 1150 किलोमीटर के रास्ते में कहीं भी पुलिस सजग रही होती, वाहन चेकिंग की होती तो हादसे को टाला जा सकता था। वाहन में ज्यादा सवारियों को देखकर तीन लोगों को बेचैनी हुई तो वह आगरा में यह कहकर उतर गए कि इस वाहन में नहीं जाएंगे। इसके बाद तीनों बस से गए।मैक्स पिकअप (यूपी84टी5515) वाहन पर इस समय चार चालान हैं।गाड़ी कलक्टर सिंह के नाम पर पंजीकृत है। इसे चालक सुधीर चला रहा था। वाहन का फिटनेस हाल ही पिछले माह 12 अगस्त को और बीमा मई 2026 को कराया गया है। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि मालवाहक वाहनों में सवारियों को बैठाकर सफर करना खतरनाक हो सकता है। कई बार कार्रवाई की जाती है। इसके बाद भी जागरूकता की कमी के कारण इस तरह के हादसे सामने आते रहते हैं।इसमें चालक के साथ वाहन में बैठने वाली सवारियां भी जिम्मेदार होती हैं। पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के भतीजे थे विजय यादव : मृतक विजय यादव के चाचा बाबूराम यादव सपा पार्टी में कद्दावर नेता थे। सैफई परिवार से अच्छे रिश्ते रहे हैं। बाबूराम यादव की मृत्यु के बाद गांव में उनकी प्रतिमा लगाई गई, जिसका लोकार्पण तत्कालीन सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *