खटीमा को मिली विकास की नई सौगात, स्टेडियम-सर्किट हाउस सहित सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

4.7kViews
1217 Shares

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्मित नगर वन ऑक्सीजन पार्क (सिटी पार्क) का लोकार्पण करते हुए क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन पार्क के विस्तारीकरण, स्टेडियम, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय कार्यशाला निर्माण, सर्किट हाउस निर्माण तथा वेंडिंग जोन विकसित करने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क परिसर में पौधारोपण किया, पार्क का निरीक्षण किया तथा ओपन जिम में व्यायाम उपकरणों का भी उपयोग किया।

उन्होंने कहा कि खटीमा की भौगोलिक स्थिति व्यास वैली, पंचाचूली और आदि कैलाश यात्रा मार्ग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त सर्किट हाउस का निर्माण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *