Duleep Trophy: रिकॉर्ड बुक भरकर ही मानेंगे वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में किया एक और बड़ा कारनामा; 57 साल पुराना इतिहास बदलाDuleep Trophy: रिकॉर्ड बुक भरकर ही मानेंगे वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में किया एक और बड़ा कारनामा; 57 साल पुराना इतिहास बदला
वैभव सू्र्यवंशी इस समय महज 15 साल के है, लेकिन आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। इस समय वह दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेल रहे हैं। सेमीफाइनल में इस टीम का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा है और इस मैच में वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वैभव ने महज 42 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 57 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वैभव ने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। लक्ष्मण ने 16 साल 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जमाया था। वहीं वैभव ने 15 साल 157 दिनों में ये मुकाम हासिल किया था।
वैभव ने की कप्तानी
इससे पहले, वैभव ने टीम की कप्तानी भी की थी। मैच के पहले दिन रविवार को नियमित कप्तान ईशान किशन को कलाई में चोट लग गई थी। उनक गैरमौजूदगी में वैभव के हिस्से कप्तानी आई थी क्योंकि वह टीम के उपकप्तान हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

