यूपी वेटरंस क्रिकेट का विस्तार, सात नए जिले जुड़े, 36 जिलों में होगी गौर हरि सिंहानिया टी-20 चैंपियनशिप

1089 Shares

यूपी वेटरंस क्रिकेट (यूपीवीसीए) की 28वीं आम सभा में आइएम रोहतगी को फिर से अध्यक्ष, गिरीश कपूर को सचिव व विजय दीक्षित को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश में वेटरंस क्रिकेट का विस्तार करते हुए नए सात जिले संभल, झांसी, मऊ, मुजफ्फरनगर, जालौन, इटावा व हापुड़ की वेटरंस टीम को शामिल किया गया। जो चार अक्टूबर से प्रदेश के 36 जिलों में होने वाली डा. गौर हरि सिंहानिया यूपी इंटर डिस्ट्रिक्ट टी-20 वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप में खेलेंगे। लीग कम नाक आउट आधार पर होने वाली चैंपियनशिप में पहली बार आठ कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।

रविवार को मालरोड स्थित होटल गगन प्लाजा में हुई आम सभा में वेटरंस क्रिकेट चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी किया गया। जो चार अक्टूबर से शुरू होकर 24 जनवरी 2027 तक खेली जाएगी। चैंपियनशिप में इस बार कुल 36 जिलों की टीम के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। अध्यक्ष आइएम रोहतगी ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए बरेली के ओपी कोहली, बिजनौर के अमारूद्दीन, गोरखपुर के विनय सिंह, हाथरस के राजेश शर्मा, कानपुर के जफर आलम, बांदा के प्रदीप गुप्ता, प्रयागराज के सोमेश्वर पांडेय, गौतमबुद्ध नगर के नीलमणि द्विवेदी कोआर्डिनेटर बनाए गए हैं।सचिव गिरीश कपूर ने बताया कि प्रतियोगिता में चार जोन से दो-दो पूल बनाकर टीम को विभाजित किया गया है। जिनके बीच मुकाबले खेले जाएंगे। प्री क्वार्टर फाइनल मैच 15 नवंबर से और क्वार्टर फाइनल 29 नवंबर से होंगे। सेमीफाइनल मैच 13 दिसंबर और फाइनल 24 जनवरी को कानपुर की मेजबानी में खेला जाएगा। विजेता टीम को एक लाख तथा उप विजेता को पचास हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आम सभा में पूर्व क्रिकेटरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर परजितेंद्र अवस्थी, राहुल सप्रू, विवेक जान, जय बजाज, आशू मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *