कार्बेट पार्क के ढिकाला में विदेशी पर्यटकों के नाइट स्टे के चार कक्षों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जबकि ढिकाला के अलावा बिजरानी, ढेला, झिरना पर्यटन जोन के अन्य कक्षों में बुकिंग के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी। इनके लिए कार्बेट खुलने की तिथि से 45 दिन पहले बुकिंग हो पाएगी।
विदेशी पर्यटकों को कार्बेट में बढ़ावा देने को उनके लिए ढिकाला पर्यटन जोन में चार कक्ष आरक्षित किये गए हैं। इन कक्षों के लिए विभाग 90 दिन पहले एडवांस बुकिंग शुरू करने की व्यवस्था की गई है। कार्बेट ने बीते रविवार को ढिकाला के चार कक्षों के लिए एक सप्ताह की बुकिंग खोली है।15 नवंबर से 21 नवंबर तक आने वाले विदेशी पर्यटक बुकिंग करा सकेंगे। कार्बेट पार्क के वार्डन बिंदर पाल ने बताया कि विदेशी पर्यटकों के लिए वेबसाइट खोल दी गई है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

