Spider Man Brand New Day OTT: चल गया पता, ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी स्पाइडर-मैन?

6.4kViews
1238 Shares

इस साल की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई करने वाली मार्वल स्टूडियोज की इस सुपर हीरो मूवी की ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हॉलैंड स्टारर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider-Man Brand New Day OTT Release) को भारत में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।

ओटीटी पर कब आएगी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे

अक्सर देखा जाता है कि जो फिल्म कमर्शियल तौर पर अधिक सफलता हासिल करती हैं, उनकी ओटीटी रिलीज में 45-60 दिनों का समय लग जाता है। स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे भी इस कैटेगरी में शामिल होती है। आज के समय में मूवी की थिएटर्स रिलीज से पहले उसके डिजिटल राइट्स की डील डन कर ली जाती है, लेकिन स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला है। लेकिन सोनी पिक्चर्स की पेशकश होने के नाते ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में टॉम हॉलैंड की स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि सितंबर महीने के अंत में आपको ये सुपर हीरो मूवी ओटीटी पर देखने को मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *