Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 470 किमी की रेंज के साथ प्रीमियम फीचर्स

9.6kViews
1492 Shares

 Maruti Suzuki, जो भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है, इस साल देश में कई नए प्रोडक्स्ट लॉन्च करने जा रही है। इनमें से एक प्रोडक्ट ब्रांड की नई 3-रो इलेक्ट्रिक MPV होगी। Maruti Suzuki की इस इलेक्ट्रिक MPV को, जिसका कोडनेम YMC है, हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसी उम्मीद है कि इसे साल 2026 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए इसके संभावित डिजाइन, फीचर्स और स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।

टेस्टिंग और डिजाइन
Maruti Suzuki YMC के टेस्ट म्यूल को कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, स्पाई शॉट्स से कई जरूरी डिजाइन डिटेल्स सामने आई हैं। प्रोटोटाइप के फ्रंट में एक सीधा अपराइट स्टांस और एक बॉक्सी ओवरऑल शेप है। ऐसी उम्मीद है कि इसमें स्लीक LED हेडलाइट्स के साथ आइब्रो शेप की LED DRL मिल सकती है।

साइड प्रोफाइल से एयरोडायनेमक व्हील्स और इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल वाले ORVM भी दिखाई देते हैं। रियर में एक वाइपर और रियर बंपर के निचले हिस्से में रिफ्लेक्टर्स दिए गए हैं।

प्लैटफॉर्म और बैटरी विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Maruti Suzuki YMC अपना प्लैटफॉर्म Maruti Suzuki e Vitara के साथ साझा करेगी। E Vitara एक स्केटबोर्ड इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करती है और हम यह भी उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें e Vitara जैसे ही बैटरी विकल्प और पावरट्रेन दिए जाएंगे।हालांकि, बड़े आकार की वजह से हम उम्मीद करते हैं कि e Vitara की तुलना में रेंज थोड़ी कम दोगी। बता कें कि, e Vitara की क्लेम्ड रेंज 543 किमी तक है और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि Maruti YMC की क्लेम्ड रेंज 470 किमी तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *