18 साल के मॉडर्न पेंटाथलॉन स्टार सक्षम को मिलेगा हिमालय रत्न सम्मान, 38वें नेशनल गेम्स में जीते थे तीन गोल्ड

8.1kViews
1298 Shares

माडर्न पेंटाथलान खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम करने वाले सक्षम प्रताप सिंह को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

काशीपुर के कुंडेश्वरी स्थित शिवालिक कालोनी निवासी 18 वर्षीय सक्षम को माडर्न पेंटाथलान की टीम स्पर्धा के लिए सम्मान दिया जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को पुरस्कारों की घोषणा की।

38वें राष्ट्रीय खेलों में जीते थे तीन गोल्ड

शुरुआत में एथलेटिक्स के बाद दो वर्ष पहले से माडर्न पेंटाथलान खेल की तैयारी करने वाले सक्षम ने पिछले वर्ष ऊधम सिंह नगर जिले में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में व्यक्तिगत, टीम व रिले स्पर्धा में तीन स्वर्ण पदक उत्तराखंड को दिलाए थे। दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप की अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन रजत देश के नाम किए थे।

जून 2026 में इंदौर में हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर फिर से प्रतिभा का लोहा मनवाया था। सक्षम को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार मिलने की सूचना दैनिक जागरण ने दी। देश के लिए ओलिंपिक पदक जीतना सक्षम का लक्ष्य है।

सक्षम के पिता जितेंद्र सिंह चौधरी जिम चलाते हैं। मां वंदना गृहिणी हैं। बेटे की कामयाबी से दोनों उत्साहित हैं। कोच दयाल सिंह का कहना है कि सक्षम काे पुरस्कार मिलना उनके लिए गौरव की बात है। सक्षम की सफलता दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *