iPhone 18 Pro के लॉन्च से पहले iOS 27 का नया पब्लिक बीटा अपडेट जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
एप्पल जल्द ही अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले ही कंपनी ने iOS 27 का पांचवां पब्लिक बीटा अपडेट जारी कर दिया है। ये अपडेट उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो एप्पल के Public Beta Software Program में जुड़े हुए हैं। नया बीटा चौथे पब्लिक बीटा के करीब एक सप्ताह बाद रोल आउट हुआ है और Apple के सातवें डेवलपर बीटा के बाद जारी किया गया है।
हालांकि iOS 27 के इस नए बीटा अपडेट में यूजर्स के लिए कोई बड़ा नया फीचर नहीं है। कंपनी ने इस अपडेट में मुख्य रूप से बग्स को ठीक करने और सिस्टम की स्टेबल करने पर फोकस किया है। चलिए जानते हैं कि iOS 27 Public बीटा कैसे इनस्टॉल करें…
कैसे डाउनलोड करें iOS 27 Public Beta?
iOS 27 के ऑफिशियल रिलीज से पहले अगर आप Apple के नए OS को यूज करना चाहते हैं तो आपको पहले Public Beta Software Program में ऐड होना होगा। इसके लिए Apple Beta Software Program वेबसाइट पर जाकर Sign Up या Sign In करें और अपने iPhone से जुड़े Apple Account से लॉग इन प्रोसेस पूरा करें। इसके बाद नियम और शर्तें एक्सेप्ट कर एनरोलमेंट प्रोसेस पूरा करें।
- अब iPhone में Settings में जाएं।
- इसके बाद General और फिर Software Update में जाएं।
- Beta Updates पर जाएं और iOS 27 Public Beta को चुनें।
- इसके बाद Software Update पेज पर वापस जाएं।
- इधर अपडेट उपलब्ध होने पर Update Now पर क्लिक करें।
हालांकि इस Beta Software में कभी-कभी बग या अन्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। इसलिए इसे किसी सेकेंडरी डिवाइस पर ही इंस्टॉल करना बेहतर होगा। अगर आप अपने प्राइमरी iPhone पर बीटा इंस्टॉल कर रहे हैं, तो जरूरी डेटा का पहले बैकअप जरूर रखें।
किन iPhone में मिलेगा iOS 27 बीटा अपडेट?
iOS 27 Public Beta को आप iPhone 11 सीरीज और उसके बाद के मॉडल में इनस्टॉल कर सकते हैं। इसमें iPhone 12, 13, 14, 15, 16 और 17 सीरीज के सभी मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा iPhone SE (2nd GEN) और नए SE मॉडल भी इस अपडेट को सपोर्ट करते हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

