ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सिनेमा के हर एक जेनर के हिसाब से फिल्मों और वेब सीरीज देखने को मिलती है। जिसमें क्राइम और सस्पेंस थ्रिलर की डिमांड फैंस के बीच काफी देखने को मिलती है। जब बात जुर्म की जाए तो बैंक से पैसे चुराने का क्राइम भी कंटेंट के तौर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद रहा है।
ओटीटी पर छाई बैंक रॉबरी वाली फिल्म
जिस फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे थिएटर्स के बाद हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। 2 घंटे 46 मिनट की कहानी वाली इस मूवी में एक ऐसे शख्स की कहानी को दिखाया गया है, जो बैंक कर्मचारी है और उसकी आंखों के सामने लूटेरे उसी के बैंक में लूट को अंजाम देते हैं। इसके बाद वह बैंक कर्मचारी उन लुटेरों से बदला लेता है और बैंक सारा पैसा वापस लाता है। इस दौरान फिल्म की कहानी में काफी रोमांच और थ्रि भी देखने को मिलता है। चलिए अब आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात मलयालम सिनेमा की फिल्म आई नोबडी (I Nobody) के बारे में की जा रही है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

