रांची के डायग्नोस्टिक सेंटर पर बड़ा एक्शन, डॉक्टर मिले गायब तो सील हुई अल्ट्रासाउंड मशीन

9.4kViews
1519 Shares

प्रसव पूर्व जांच के दौरान भ्रूण के लिंग की पहचान और लिंग चयन जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सिविल सर्जन रांची डा. अमरेंद्र प्रसाद के निर्देश पर जिला स्तरीय निरीक्षण टीम ने बरियातू स्थित फर्स्ट प्वाइंट डायग्नोस्टिक सेंटर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर केंद्र की अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया। साथ ही केंद्र में अल्ट्रासाउंड जांच का काम तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया।

जिला स्तरीय टीम में डा. तवा रिजवी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। टीम के अनुसार निरीक्षण

चिकित्सक की अनुपस्थिति में मशीन खुली मिलने पर कार्रवाई

निरीक्षण टीम ने चिकित्सक की अनुपस्थिति में अल्ट्रासाउंड मशीन का खुला रहना पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन माना। इसके अलावा केंद्र में गर्भवती महिलाओं से संबंधित एएनसी रजिस्टर का भी समुचित ढंग से संधारण नहीं किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *