1705
Shares
वाराणसी के कछवांरोड में हाईवे पर स्कार्पियो और कार में टक्कर, 11 लोग हुए जख्मी
कछवांरोड सब्जी मंडी के पास हाईवे पर रविवार की देररात ओवरटेक के दौरान स्कार्पियो व कार में टक्कर हो गई। वहीं हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
हादसे में प्रयागराज जिले के नैनी थानांतर्गत चका गांव निवासी स्कार्पियो सवार आशुतोष ओझा, रणवीर मिश्रा, राजरानी, गयाबोध पांडेय, संगीता पांडेय, मीना देवी, सुषमा मिश्रा, ममता शुक्ला, मंजिल शुक्ला व प्राची मिश्रा तथा कार सवार मीरजापुर जिले के कटरा (इमामबाड़ा) निवासी मोनू चोटिल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाप्रभारी गोपाल जी कुशवाहा व कछवांरोड चौकी प्रभारी संदीप सिंह ने घायलों को समीप के प्रकाश व अंकित हास्पिटल में भेजकर प्राथमिक उपचार कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराया गया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

